परवेज़ अख्तर/सिवान:
दरौली पुलिस ने शुक्रवार को कई कांडों का वांछित अभियुक्त थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी विमल राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दरौली कांड संख्या 19/2020 में रंगदारी मामले में विमल राय फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि शंभू एंड संस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दरौली निवासी अंब्रीश कश्यप उत्तर प्रदेश ब्रीज कारपोरेशन एवं मंगल कंस्ट्रक्शन घाघरा नदी में पुल निर्माण में मैटेरियल की सप्लाई कर रहे थे।
उन लोगों से 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी अविनाश राय उर्फ गोविद राय व विमल राय द्वारा रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अविनाश राय उर्फ गोविद राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसी समय से विमल राय फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि विमल राय पर पहले से भी अपहरण व हत्या का मामला दरौली थाने में दर्ज है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…