नौतन

नौतन में 540 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान के नौतन पुलिस ने शुक्रवार को नौतन-भुलौनी पुल के समीप छापेमारी कर 540 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार धंधेबाज गंधर्पा निवासी विकास यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि धंधेबाज यूपी से नौतन सीमा पर भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहा है। दलबल के साथ वहां वाहन जांच शुरू कर दी गई। इस दौरान गंधर्पा निवासी विकास यादव को 540 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं पुलिस को आते देख तीन लोग बाइक छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने सभी का पीछा किया, लेकिन असफलता हाथ लगी। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की निशानदेही पर पुलिस ने नौतन के अजय प्रसाद, खलवा निवासी बंटी सिंह, पिपरा निवासी प्रिस राय को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार धंधेबाजों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024