Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नशाखुरानी गिरोह ने यात्री से की लूटपाट

परवेज़ अख्तर/सिवान :- डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने एक यात्री को नशे की हालत में एसी कोच संख्या बी टू के 55 नंबर सीट से उतारा। नशाखुरानी गिरोह ने यात्री को अपना शिकार बनाकर उससे दो लाख से ज्यादा की संपत्ति की लूटपाट की है। यात्री की शिनाख्त गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागद्दी निवासी अली अफजल के तौर पर हुई। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि यात्री आनंद विहार से लिच्छवी एक्सप्रेस से सवार होकर सिवान आ रहा था। इसी बीच जैसे ही आनंद विहार से ट्रेन खुली इसने खाना का आॅर्डर दिया। खाना खाने के बाद यह बेहोश हो गया। होश में आने के बाद जब यात्री ने अपने सामानों की जांच की तो सारे सामान गायब थे। इसके बाद यात्री ने इसकी सूचना अपने बड़े भाई नेजामुद्दीन आलम को दी। उसके भाई ने आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ की टीम ने उसे ट्रेन से सिवान में उतारा। यात्रा ने बताया कि उसके दो बैग, विदेशी मुद्रा 1200 दिर्हाम और एक मोबाइल गायब था। यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024