परवेज़ अख्तर/सिवान :- जंक्शन पर अवैध वसूली को ले टेंपो चालकों ने गुरुवार की शाम हंगामा किया। हंगामा की सूचना के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने चालकों को शांत कराया। हंगामा कर रहे चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। मामले में चालकों ने बताया कि जंक्शन पर आॅटो स्टैंड का टेंडर पूर्व के ठेकेदार प्रमोद पांडेय का समाप्त हो गया है। लेकिन अभी भी उनके द्वारा जबरन आॅटो का टैक्स लिया जा रहा है। जबकि नए ठेकेदार उज्जवल कुमार सिंह ने गुरुवार से टैक्स लेना शुरू किया। ऐसे में एक ही स्टैंड के दो ठेकेदार रुपये वसूल रहे हैं। उज्जवल सिंह आॅटो से 15 रुपये वसूल रहे हैं जबकि प्रमोद पांडेय द्वारा 10 रुपये काटा जा रहा है। ऐसे में हमलोगों को परेशान किया जा रहा है। इसके बाद चालकों ने नगर थाना को फोन किया लेकिन जब बात नहीं हुई तो चालकों ने एसपी को फोन किया इसके बाद एसपी ने नगर थाना को वहां भेजा। नगर थाना जैसे ही वहां पहुंची दोनों ठेकेदार वहां से फरार हो गए। इसके बाद चालकों ने जंक्शन के मास्टर से मुलाकात कर जानकारी दी। खबर प्रेषण तक मामले का कोई फैसला नहीं हो सका था।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…