परवेज अख्तर/सिवान :- शहर के निराला नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के आईटी सेल की बैठक जिला संयोजक सौरभ शेखर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अनवरत विकास के मार्ग पर अग्रसर है। सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। जिसका लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंच रहा है। सरकार के चार साल के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। देश का मान विदेशों में भी बढ़ा है। वहीं कांग्रेस द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगे जाने की निंदा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आईटी सेल के जिला संयोजक ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सभी प्रखंडों में आईटी सेल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 36 मंडलों के लिए मंडल संयोजक बनाए जाएंगे। आईटी सेल फेसबुक, व्हाट्सएप्प व ट्विटर के माध्यम से केन्द्र की उपलब्धियों को आम जनता के बीच प्रचारित करेगा। बैठक में आनंद वर्मा को आईटी सेल का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। मौके पर अजय सिंह प्रसाद, रवि शास्त्री, दीपु कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी व अमरेश श्रीवास्तव थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…