महराजगंज

सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को नहीं मिला मुआवजा

परवेज अख्तर/सिवान :- महाराजगंज के बलिया पंचायत के चयन भगत के टोले के अफराद गांव के हरेंद्र राम व पोखरा पंचायत के पोखरा मठिया के रविंद्र राम की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। दोनों मृतक के परिजनों को हादसे के पांच माह बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। जीबीनगर थाने के माधोपुर गांव के पास 3 फरवरी की शाम सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। दोनों सेंट्रिंग का काम करते थे। घटना के दिन दोनों सेंट्रिंग का सामान लेकर ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रक से उनके ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में भीड़ के जुटने के बाद लोग अस्पताल भी लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रमुख राज कुमार भारती ने बताया कि घटना के इतने दिन बाद भी मुआवजा नहीं मिलने से दोनों के परिजनों में मायूसी दिख रही। पूर्व प्रमुख ने दोनों मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। कहा कि हरेंद्र राम (45)की विधवा चंपा देवी के ऊपर चार बच्चों के परवरिश की जिम्मेवारी है। जिसमें तीन पुत्री व एक पुत्र है। जबकि एक पुत्री की शादी हो गई है। वही रविंद्र राम को भी दो अबोध पुत्र व एक पुत्री है। सड़क हादसे में अपने पति को खोने के बाद उनकी विधवाओं के सामने परवरिश की चिंता सता रही।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026