परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में वसंतपंचमी के अवसर पर शनिवार को ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घरों में हीं पूजा करने के निर्देश को ध्यान में रखते हुए पूजा समितियों ने साधारण ढंग से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसे लेकर शनिवार को दिनभर चहलपहल रही। प्रखंड के विभिन्न निजी शैक्षणिक संस्थानों व कोचिंग संस्थानों में भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई है।
राजेन्द्र किशोरी आवासीय विद्यालय, निहारिका शिक्षा संस्थान सहित कई संस्थानों में भक्तिभाव से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर गांव के शिव-काली मंदिर परिसर, सारीपट्टी, चक्रवृद्धि, सोन्धानी, ब्रह्मस्थान, चोरौली, माघर, मोरा, महम्मदा, सकरी, विमल मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…