Categories: छपरा

छपरा में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम

छपरा: मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर दुर्गापुर गांव के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अठारह वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक दुर्गापुर गांव निवासी परमात्मा चौधरी का वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही मांझी पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मृतक अपने घर से कुछ ही फर्लांग की दूरी पर गिरा पड़ा था.

जिसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था. सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना के बाद परिजन दहाड़ मार कर रोने एवम चिल्लाने लगे. शव से लिपट कर रोते देख गांव के लोगों के भी आंखों से आंसू छलक रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026