रघुनाथपुर

पुलिस की पिटाई से घायल बीमार वृद्ध व सीआईएसएफ जवान की शिकायत पर डीजीपी ने लिया संज्ञान

सदर एसडीपीओ ने किया मामले की जांच

परवेज अख्तर/सीवान:- कोरोना पोजेटिव मरीजो के मामले में जिले का हॉट स्पॉट बना हैं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते प्रभाव के रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेंस व लॉकडाउन को प्रभावी रूप से अमल में लाने हेतु बिहार सैन्य बल बीएमपी सेवा लिया जा रहा हैं। थाना क्षेत्रो में मोटरसाइकिल से सघन गश्ती की जा रही हैं।मनचलों,घुमक्कडों व बेवजह घर से बाहर घूमने वालो की मोटरसाइकिल जब्त करते हुये डंडों से पीटा भी जा रहा हैं।

घटना:रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी व सीआईएसएफ का जवान महम्मद फरीद 19 अप्रैल को सुबह के 7 बजे अपने 70 वर्षीय बीमार पिता फ़ाहरुख खान जो हार्ड,सुगर सहित अन्य बीमारियों के मरीज हैं उनको डॉक्टर से दिखाने अपने छोटे भाई को मोटरसाइकिल पर बिठाकर रघुनाथपुर रेफ़रल अस्पताल ला रहे थे की रास्ते में ही बीएमपी की गश्ती पार्टी के जवानों ने रोककर बिना वजह जाने ताबड़तोड़ लाठी से मारना शुरू कर दिया।

जबकि फरीद अपने आप को एक जवान व आई कार्ड दिखाते रहा लेकिन बीएमपी के जवानों पर उसका कोई असर नही हुआ।घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफ़रल अस्पताल में कराया गया।उक्त घटना की शिकायत सीआईएसएफ जवान ने पुलिस अधीक्षक सीवान,जिलाधिकारी सीवान व पुलिस महानिदेशक बिहार से की। जिसपर डीजीपी ने संज्ञान लेते हुये जांचकर कारवाई किये जाने की बात कही।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने पीड़ित सीआईएसएफ जवान से बीएमपी जवान की गलती को स्वीकार करते हुये पुलिस की ओर से क्षमा मांगते हुये घटना की जानकारी उक्त जवान के अधिकारियों को दी।डीजीपी के आदेश पर सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने घटना के दिन शाम के 7 बजे रघुनाथपुर थाने पहुच पीड़ितों का पक्ष जान मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जांच उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026