Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के लकड़ी नबीगंज में अनियंत्रित गाड़ी के चपेट मे आने से एक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान:- मंगलवार को लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लखनौरा सब्जी बाजार के एन एच 101 पर अनियंत्रित वाहन के चपेट मे आने से लखनौरा निवासी 50 वर्षीय फूलमहम्मद की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लखनौरा सब्जी बाजार से एक पीक-अप मरीचा लोड कर तरवारा थाना क्षेत्र के पचपकडीया सब्जी मंडी में लेकर जा रहा था। बाजार पकड़ने के उद्देश्य से चालक तेज गति से गाड़ी निकाल मुख्य सड़क पर आया कि सब्जी मंडी के दक्षिण पुल के पास फुलमहम्मद को रौदते हुए निकल गया। ग्रामीणो ने उसके शव को मुखिया पुत्र फिरोज आलम के देख रेख में दफन कर दिया। मुखिया पुत्र ने बताया कि मृतक का पुत्र पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता था इसलिए शव को दफन कर दिया गया। वही थानाध्यक्ष पन्नालाल यादव ने बताया की इस संबंध में कोई आवेदन थाना को प्राप्त नही हुआ है। गाँव वालों के द्वारा भी कोई सुचना थाना को नही दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024