Categories: पटना

धनकुबेर निकला पुलिस भवन निर्माण निगम का कार्यपालक अभियंता….3 करोड़ का घर..बिहार में कई जगह जमीन, छापेमारी की भनक मिलते ही भाग निकला, होगी गिरफ्तारी

पटना: पुलिस भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के पास अकूत संपत्ति का पता चला है। विशेष निगरानी इकाई ने आज राजगीर में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की थी। आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में राजगीर और देवघर में सर्च किया गया।

विशेष निगरानी इकाई ने कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह पर आय से 9020460 रुपे अधिक की संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर तलाशी ली गई। तलाशी में उनकी संपत्ति आय से करीब 3 गुना पाई गई है। अभियुक्त के खिलाफ राजगीर और देवघर में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अभी तक विभिन्न बैंकों के 25 से अधिक खाता, इसके अलावे चल एवं अचल संपत्ति खरीदने के दस्तावेज मिले हैं। साथ ही 15 लाख रुपए के सोना एवं चांदी के आभूषण की बरामदगी हुई है। देवघर में बहुत बड़े परिसर में 21 कमरों का सुसज्जित 2 तीन मंजिला मकान इंटरकनेक्टेड है। जिसकी कीमत 3 करोड आंकी गई है।

पटना व लखीसराय में जमीन के 7-8 दस्तावेज मिले हैं.जिसकी कीमत 1500000 है .प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभियुक्त के पास 30लाख रूपए विभिन्न बैंकों में जमा होने के प्रमाण व फिक्स डिपाजिट भी हैं। जो कागजात मिले हैं उसमें प्राथमिकी में लगाए गए आरोप की पुष्टि हुई है। यह भी पता चला है उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति कई गुना ज्यादा है । आगे की जांच में राशि में और वृद्धि होने की संभावना है।

अभियुक्त ने 1 महीने पहले ही अपनी लड़की का विवाह किया था जिसने लाखों रुपए खर्च करने की चर्चा है। इस बिंदु पर आगे जांच की जाएगी। विस्तृत पूछताछ के लिए अभियुक्त को बुलाया जा सकता है। विशेष निगरानी इकाई ने बताया कि छापेमारी की सूचना मिलते ही वह फरार हो गए तथा मोबाइल बंद कर लिया। कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फरार होने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त की छवि एक भ्रष्ट अधिकारी की रही है और विगत कई वर्षों से राजगीर में पदस्थापित रहे जो जांच का विषय है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026