Categories: पटना

पुलिस कस्टडी में असम की युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस पर उठ रहे हैं कई सवाल

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना में पुलिस कस्टडी में बंद एक 30 वर्षीय युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. युवती असम की रहने वाली बतायी जा रही है. घटना बुधवार देर शाम की है. बुधवार को प्रेम-प्रसंग में युवती और एक युवक ने उजियारपुर रेल गुमटी नंबर 44 के पास अज्ञात ट्रेन से कूद गये थे. ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार ने दोनों को हिरासत में लेकर स्थानीय अस्पताल में भरती कराया।

इलाज के बाद पुलिस ने दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद करके रखा था. पुलिस के अनुसार युवती ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार, इलाज के बाद लड़का और लड़की के परिजनों को थाना बुलाया गया था।

इसी बीच पुलिस के अनुसार शाम में युवती ने कमरा अंदर से बंद कर लिया था. आवाज लगाने पर भी युवती ने दरवाजा नहीं खोली. कमरे का दरवाजा तोड़कर अन्दर प्रवेश किया गया तो युवती पंखे से झुल रही थी. आनन फानन में युवती को उतार कर स्वास्थ केन्द्र उजियारपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकरी पर भी सवाल उठने लगा है. आखिर थाना परिसर में इस तरह का घटना कैसे घटी. अगर घटी तो ऑन ड्यूटी पुलिस क्या कर रहे थे. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय दिनेश कुमार पांडे उजियारपुर थाना परिसर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये है. इस घटना को लेकर दलसिंहसराय डीएसपी ने कोई बयान नहीं दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026