Categories: पटना

जेल विभाग का AIG निकला धनकुबेर, दफ्तर से लेकर फ्लैट तक में चल रही है छापेमारी

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां स्पेशल विजिलेंस यूनिट यानी निगरानी विभाग की विशेष इकाई ने जेल विभाग में तैनात एआईजी रूपक कुमार के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. आय से अधिक संपत्ति मामले में रूपक कुमार के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने अपने ही थाने में केस दर्ज किया है और उसके बाद उनकी संपत्ति को खंगाला जा रहा है. एडिशनल एसपी के नेतृत्व में स्पेशल यूनिट की टीमें उनके कार्यालय और आशियाना इलाके में स्थित आलीशान मकान पर एक साथ छापेमारी कर रही है.

स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि दीपक कुमार ने अपनी अवैध कमाई के माध्यम से भारी मात्र मात्रा में संपत्ति अर्जित की है. पटना के अलावा उनकी संपत्ति नोएडा, रांची समेत दक्षिण भारत के राज्य में भी है. उनके खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट थाने में जो केस दर्ज किया गया है उसमें राज्य के बाहर संपत्ति होने का उल्लेख किया गया है. फिलहाल छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश और जमीन जायदाद से संबंधित कागजात मिले हैं.

छापेमारी खत्म होने के बाद यह पता लगेगा कि रूपक कुमार ने आखिरकार आय से अत्यधिक कितनी संपत्ति अर्जित की है. भ्रष्टाचार के बल पर धनकुबेर अफसरों के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट की 2022 में यह चौथी करवाई है. विभिन्न एजेंसियों की लगातार हो रही कार्रवाई से भ्रष्ट और घूसखोर अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026