Categories: पटना

तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की कोर्ट में हुई पेशी, जानें किस मामले में जाना पड़ा दोनों भाइयों को कोर्ट

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  के दोनों बेटों को सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए जाना पड़ा. आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों भाई पर एक केस दर्ज था जिसको लेकर उन्हें आज पेशी के लिए जाना पड़ा. पूरा मामला कोरोना गाइडलाइंस से जुड़ा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई विधायक तेज प्रताप यादव पर कोरोना गाइडलाइंस  के उल्लंघन करने का एक मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में आज दोनों भाइयों को कोर्ट में पेशी के लिए जाना पड़ा है. यह मामला साल 2021 का है. उसी समय कोरोना के उल्लंघन को लेकर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पर मामला दर्ज हुआ था.

गोपालगंज से जुड़ा हुआ है पूरा मामला

बता दें कि 2021 में कोरोना वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी थी. उसी महीने में बिहार के गोपालगंज में आरजेडी के एक नेता की हत्या हो गई थी. इस पर नेता प्रतिपक्ष सरकार पर हमलावर थे. ऐसे में पार्टी के नेता की हत्या को लेकर जुलाई महीने में तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव गोपालगंज जाने के लिए अपने आवास से निकले थे. पटना आवास से निकलते वक्त उनके साथ बड़ी तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी साथ थे. कोरोना को देखते हुए उन्हें गोपालगंज जाने से रोक दिया गया था.

गोपालगंज जाने की जिद पर अड़े थे तेजस्वी

आरजेडी नेता की गोपालगंज में हत्या के बाद कोरोना गाइडलाइंस के बीच तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और आरजेडी समर्थक गोपालगंज जाने की जिद पर थे. काफी देर तक बवाल मचा था. पुलिस ने गोपालगंज जाने से रोक दिया था. इसी मामले में दोनों भाइयों पर केस दर्ज हुआ था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026