परवेज़ अख्तर/सिवान :- अखिल भारतीय खरवार महासभा के तत्वावधान में बुधवार को गांधी मैदान से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च जेपी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंच धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। धरने को संबोधित करते हुए उमाशंकर खरवार ने कहा कि हमारा इतिहास गौरवपूर्ण रहा है लेकिन हमें आज तक अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के विधायक शंभूनाथ खरवार ने कहा कि जिला प्रशासन यदि 2013 के स्टैंडिंग आदेश को रद नहीं करती है तो हम न्यायालय के शरण में जाने को तैयार रहेंगे। उन्होंने 28 जुलाई को पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर खरवार, मुन्ना खरवार, भरत प्रसाद खरवार, कौशल किशोर खरवार, रामनरेश खरवाद, अनिल खरवार,शिवजी खरवार, बृजमोहन खरवार, कवींद्र खरवार आदि शामिल थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…