Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भाजपा नेता भूमि विवाद में भिड़े, जाँच में जुटी पुलिस

भूमि पर कब्जा को लेकर हुआ विवाद

घटना: मलेश्वरी चौक का

परवेज़ अख्तर/सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के मलेश्वरी चौक समीप बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने में पदस्थापित महिला दारोगा अफसा परवीन ने घायलों का फर्द बयान सदर अस्पताल में ली।उधर मारपीट की सुचना पर नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को अपने स्तर से शांत कराया।घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गर्इ है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है नगर थाने के मलेश्वरी चौक निवासी करण कुमार गुप्ता और भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल के बीच पूर्व से ही भूमि विवाद चल रहा है। इसको लेकर बुधवार को विवाद शुरू हो गया।और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। घायलों में एक पक्ष के करण कुमार गुप्ता बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सुधीर जायसवाल और अपने लड़के के साथ मेरे घर पर पीछे से आकर कब्जा करना चाहते थे जब मैंने कब्जा रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट किया तथा मेरे सिर पर ईंट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद मेरे घर में मां, बहन तथा भाभी के आने पर उनके साथ भी मारपीट किया गया। इधर सुधीर जायसवाल का कहना है की यह भूमि विवाद है मुझ पर लगे मारपीट का आरोप गलत है। उस भूमि पर 144 लागू कर दिया गया है तब भी उनके द्वारा काम कराया जा रहा था उसी को रोकने गया तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। मैं अकेला था और दूसरे पक्ष से करीब आधा दर्जन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। जिसमें मुझे भी चोट आई। इस घटना को लेकर सुधीर जायसवाल ने भी थाने में आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है।नगर थाना की पुलिस दोनों पक्षों के तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।बहरहाल चाहे जो हो भूमि विवाद को लेकर उक्त घटना के बाद दो गुटों में तनाव ब्याप्त है।लेकिन पुलिस इसे सामान्य बता रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026