सिवान में छठ को लेकर चलेगी डिब्रूगढ़-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ विशेष गाड़ी

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया गया। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05978/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन डिब्रूगढ़ से 13 से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तथा गोरखपुर से 15 से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को तीन फेरों के लिए किया जाएगा।

05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को डिब्रूगढ से 19.55 बजे प्रस्थान कर न्यू तिनसुकिया, नाहरकटीया, सिमालूगुड़ी, मरियानी दूसरे दिन फरकाटिंग, दिमापुर, डिफू, लमडिंग, होजाई, जागीरोड, गुवाहाटी, गोलपारा, न्यू बोगाईगांव, कोकराझार, न्यू कूचविहार , न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर के रास्ते तीसरे दिन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान से 04.02 बजे तथा देवरिया सदर छूटकर गोरखरपुर 07.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से दोपहर 15.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर, सिवान से 17.05 बजे विभिन्न स्टेशन होते हुए तीसरे दिन डिब्रूगढ़ 03.30 बजे पहुंचेगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024