परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक समीप नगर परिषद कार्यालय के सामने नाला निर्माण के दौरान रविवार (12 नवंबर) की दोपहर दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक मजदूर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दूसरे मजदूर की स्थिति गंभीर देखकर उसे पटना रेफर कर दिया। मृतक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसरी शहरकोला गांव निवासी बबन ठाकुर के रूप में हुई।
जबकि घायल उक्त गांव निवासी सकलदीप महतो है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा नप कार्यालय के सामने उत्तरी गेट से जिला समादेष्टा कार्यालय तक रविवार को नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। नाला के निर्माण कार्य में कुल पांच मजदूर कार्य कर रहे थे। तभी नाला के बगल में एक पुराने मकान की दीवार अचानक टूट कर मजदूरों पर गिर गइ मकान का दीवार अचानक मजदूरों पर गिर गई।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…