डीआईजी ने एसपी संग थानाध्यक्षों के साथ की बैठक, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

परवेज अख्तर/सीवान: सारण रेंज के डीआइजी मनु महाराज बुधवार को सीवान पहुंचे. जहां डीआईजी ने परिषदन में जवानों से गार्ड ऑफ आर्नर लिया परेड का निरीक्षण किया. इसके बाद एसपी कार्यालय कक्ष में क्राइम कंट्रोल के लिए बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि सबसे पहले क्राइम पर रोक लगाया जाए जहां चोरी , लूट या शराब की तस्करी को हर हाल में रोकना है. वहीं अन्य मामलों में भी डीआईजी ने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्षों की थाना क्षेत्र से संबंधित सभी फाइलों को गहनता से जांच की. उन्होंने कहा कि हर हाल में क्राइम को कंट्रोल करना है जहां पर इस तरह की घटना होगी वहां के थानेदारों पर कार्रवाई होगी.

डीआइजी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में से शबे-ए-बरात व होली, रामनवमी, पंचायत चुनाव के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और साथ ही रात्रि गश्ती के साथ साथ बैंक, बाजार, मार्केट, पेट्रोल पंप विशेष नजर रखने की निर्देश दिया. साथ ही जो भी शराब पकड़ी जा रही है उसका डाटा एकत्रित कर देखा जाएगा और क्राइम की संबंध में उन्होंने कहा कि घटना हुई है उस पर कार्रवाई की जाएगी और सीवान, छपरा व गोपालगंज की संयुक्त हरियाणा के तरफ गई थी. टीम ने 12 से 13 माफियाओं को गिरफ्तार किया. आने वाले समय में भी शराब संबंधित जो भी मामले होगी उस पर कड़ाई की जाएगी. साथ ही नौतन थाना भवन के संबंध में उन्होंने कहा कि एसपी द्वारा निरीक्षण कर भवन का जीर्णोद्धार कराया जायेगा.

उन्होंने मुलाकातियों का निदान सुना और संबंधित पदाधिकारियों को कार्यवाई करने का निर्देश दिया. क्राइम मीटिंग में एसपी अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडे, नगर इस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह, सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम, महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार, हसनपुरा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, हुसैनगंज थानाध्यक्ष रामबालक यादव, पचरुखी थानाध्यक्ष रितेश मंडल, जी. बी. नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, धनौती ओपी प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, भगवानपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026