भगवानपुर के खैरवां में शव घर पहुंचते हीं परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना के खैरवां गांव के युवक का शव पश्चिम बंगाल के हल्दिया से जब एम्बुलेंस से गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया. परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. परिजनों के अनुसार युवक को बहला फुसला कर रुपये का लालच देकर मध्य रात्रि के बाद निजी वाहन से कोलकता ले जाया गया. जहां सोमवार को उसका शव रेलवे ट्रैक से जीआरपी ने बरामद किया. इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर उसके भाई को सौंप दिया. मृतक स्व. कैलाश मांझी का पुत्र उमेश पासवान था. उसके शव को उसके भाई रणजीत पासवान व उसी गांव का जो उसे बाहर ले गया था रणजीत पटेल बुधवार की दोपहर में लेकर गांव पहुंचे. आरोपी रणजीत पटेल को उसके आदमी रास्ते में एम्बुलेंस रूकवाकर गाड़ी से उतार लिए. शव आने का लोग पहले से इंतजार कर रहे थे. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी.

हालांकि दूसरे पक्ष के लोग रास्ते में एम्बुलेंस रूकवाकर अपने आदमी को उतरवा लिया. परिजनों का आरोप है उसे घर से बाहर ले जाकर उसके साथ अनहोनी कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था. माता रामकली कुंवर, भौजाई कुंती देवी आदि का कहना था कि पुरानी रंजिश का ये लोग बदला लिए है और झूठी कहानी गढ़ रहे है. सूचना पाकर एएसआई सीपी पासवान मृतक के घर गए तथा घटना की जानकारी ली. उन्होंने उसे कोलकता ले गए युवक से भी पूछताछ की. परिजनों के अनुशार यह हत्या है दुर्घटना नहीं. मृतक कुल ग्यारह भाईयों में सबसे छोटा था. उसकी शादी इसी साल छह जून को होनेवाली थी. उसकी तीन बहने है. तीनों का विवाह हो चुका है. मृतक ड्राइवर था. अब देखना है पुलिस कौन सी कार्रवाई करती है. दोनों परिवार में तनाव व्याप्त है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026