परवेज अख्तर/सिवान :- बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय में सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने समीक्षा बैठक मुहर्रम को लेकर किया. इस दौरान उन्होंने बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारियों से कोविड-19 को लेकर दिये गये नियमों के पालन कराने का निर्देश दिया. श्री वर्मा ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर चर्चा किया. जिसमें एससी-एसटी मामलों को उसके लिए गए गाइडलाइन के अनुसार जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश शामिल रहा. साथ ही शराब और बढ़ रहे अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिया. अन्य मामलों के निष्पादन को लेकर सभी वरीय पदाधिकारियों सहित थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया.

उन्होंने मोहर्रम को लेकर कहा कि किसी प्रकार का जुलूस न निकले. जिससे काफी संख्या में लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखाई दे. उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं, उनका सख्ती से पालन होना चाहिए. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को भी लेकर उन्होंने अलर्ट रहने का निर्देश दिया. मौके पर एसपी अभिनव कुमार,  एसडीपीओ जितेंद्र पांडे, डीएसपी पुलिस लाइन विपिन नारायण शर्मा, नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026