परवेज अख्तर/सिवान :- पूरे भगवानपुर हाट प्रखंड में सरकार की महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना का सही से कार्यान्वयन नहीं हो रहा है. किसी भी योजना का लाभ जरूरतमंदों को लेने के लिए चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है. स्वामी अरुणेश ने प्रखंड के कई पंचायतों का भ्रमण करने के बाद बताया कि वृद्धा, विधवा तथा निःशक्ता पेंशन के लिए लोग वर्षों से प्रखंड, मुखिया का चक्कर लगा रहे हैं. कई वार कागजात जमा करने के बाद भी उनलोगों के खाते में पैसा नहीं आ रहा है.
पूरे प्रखंड में सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल का जल पूरी तरह से फ्लॉफ होकर रह गया है. प्रत्येक पंचायत में इस योजना से जो काम कराए जा रहे है या कराए गए है, उनमें गुणवक्ता का घोर अभाव है. उन्होंने खेढ़वा, बंसोही, महमदा, मोरा, बिठुना, बड़कागांव, शंकरपुर, बलहा एराजी पंचायतों का दौरा करने के बाद बताया कि अधिकारियों की उदासीनता इस तरह से काम कराने में उजागर हुआ है. उन्होंने जिलाधिकारी से नल जल योजना की जांच कराने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…