Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय का लिया जायजा

परवेज अख्तर/सिवान:
सोमवार की देर शाम सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. वहीं महाराजगंज मुख्यालय स्थित महाराजगंज थाने का भी जायज़ा लिया .. निरीक्षण के दौरान डीआईजी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था बनाये रखने में सदैव तत्पर रहे तथा अपराध संबंधी घटनाओं पर पूर्ण रूप से निगरानी रखे तथा नियमित रूप से पुलिस गश्त करें.डीआईजी ने अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया.

कहा कि शराब कारोबारियों पर पूरी तरह नकेल कसे तथा वारंटियों एवं अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करे. सीवान के एसपी अनुभव कुमार, एसडीपीओ पोलस्त  कुमार के मौजूदगी में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि वारंटी के नाम का संधारण बोर्ड पर करे. डीआईजी ने कहा कि प्रत्येक थाना के सीमावर्ती  क्षेत्र पर विशेष नजर रखनी है .  एडीपीओ से अनुमंडल क्षेत्र के प्रत्येक थाने के सीमावर्ती क्षेत्र की जानकारी ली . समाचार प्रेषण तक विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन का कार्य डीआइजी द्वारा चलता रहा चलता रहा और अधिनस्त अशिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जाता रहा .

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024