परवेज अख्तर/सिवान:
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एनके प्रियदर्शी ने मंडल कारा स्थित लीगल एंड क्लीनिक एवं कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर मंडल कारा का आज निरीक्षण किया. उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु उठाए जा रहे हैं विभागीय निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए श्री प्रियदर्शी ने मंडल कारा का निरीक्षण कर संक्रमण रोकने हेतु अपनाये जा रहे दिशा निर्देशों का एक-एक कर जांच किया तथा आवश्यक निर्देश दिया.
इस अवसर पर उन्होंने बंदियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी. इस क्रम में श्री प्रियदर्शी ने मंडल कारा स्थित लीगल एड क्लीनिक क्लीनिक का भी निरीक्षण किया तथा क्लीनिक में कार्यरत संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. इस अवसर पर कारा अधीक्षक संजीव कुमार, लीगल एड क्लीनिक के प्रभारी पैनल एडवोकेट डॉ विजय कुमार पांडे, डीएलएसए के मॉनिटरिंग समिति के सदस्य एडवोकेट राजीव रंजन राजू तथा लोक अदालत के कर्मी रंजीत दुबे एवं प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…