Dindayal pur

तरवारा के दीनदयालपुर बाजार में अपराधियों ने मिठाई व्यवसायी को मारी गोली

सब्जी खरीदकर दुकान पर लौटने के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
मची अफरा-तफरी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर बाजार में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक मिठाई व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने दीनदयालपुर बाजार में पहुंचकर गोलीकांड का जायजा लिया। इस दौरान एसडीपीओ द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए फखरुद्दीनपूर स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाली गयी। घायल युवक दीनदयालपुर बाजार निवासी विश्वनाथ साह का पुत्र अक्षय लाल साह हैं।

घायल के पुत्र का बयान लेती पुलिस

इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब मिठाई व्यवसायी दीनदयालपुर बाजार स्थित हाईस्कूल के ग्राउंड में लगी सब्जी बाजार से सब्जी खरीदकर अपनी मिठाई दुकान पर वापस जा रहा था। इसी बीच पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो अपराधियों में एक अपराधी बाइक से उतर कर मिठाई व्यवसायी से उलझ गया। व्यवसाई के विरोध के बाद अपराधियों ने हाथापाई कर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद एक अपराधी ने मिठाई व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मिठाई व्यवसाई को एक गोली सिर में लगी वहीं दूसरी गोली कंधे में लग गयी। जिससे बेहोश होकर वह जमीन पर गिर गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख अपराधी फायरिंग कर दोनों हाथों में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि गोली कांड मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026