सिवान : सिवान में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है जिससे लोगों में दहसत का माहौल बन गया है स्वास्थ विभाग ने कोरोना के नए आकड़े जारी किये है जिसके मुताबिक कोरोना वायरस के 24 नए मामले 7 जिलों से सामने आए हैं. जिसमे चार नए मामले सिवान जिले के है स्वास्थ विभाग के मुताबिक सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के तीन युवक जिसमे पहले उम्र 23, दूसरे की 32 और तीसरे युवक की उम्र 26 वर्ष है और बसंतपुर के एक युवती जिसकी उम्र 15 वर्ष है कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
इसके आलावा तीन मामले पटना जिले से हैं. पटना के राजा बाजार और अगम कुआं में 1-1 के सामने आया है. जबकि बेलछी में 2 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा भोजपुर से सात नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. भोजपुर के जगदीशपुर से यह सभी नए मामले सामने आए हैं.
कोरोना से पटना की महिला की मौत
बिहार में कोरोनावायरस से बुधवार को एक और मरीज की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि महिला गॉल ब्लैडर के कैंसर, जॉन्डिस और कई अन्य बिमारियों से भी जूझ रही थी. एनएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है. अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक सुबह 10:15 बजे महिला की मौत हुई है.
मृतक महिला पटना सिटी के आलमगंज के माखनपुर ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है. बता दें कि पटना जिले में कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला है. पिछले रविवार को पीएमसीएच में बाढ़ इलाके के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया था.
बिहार में 7 मरीजों की मौत
बिहार में कोरोनावायरस से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में पटना के 2, मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीज शामिल हैं. बिहार में अब तक तीन मरीजों की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बता दें कि कोरोना से मरने वाले सभी लोग पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…