परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के सिसवन थाने के गंगापुर गांव निवासी राजेश महतो का पुत्र रोशन महतो (8) शनिवार सरयू नदी में नहाने के क्रम में डूब गया। सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजन परेशान होकर बच्चे की तलाश करने लगे। घटना के संबध मे मिली जानकारी के अनुसार रोशन अपने तीन-चार दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था तभी वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने घर आकर उसके परिजनों को बताया। जब तक परिजन पहुंचते वह डूबकर लापता हो गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिसवन में रह रही एनडीआरएफ एवं सिसवन थाने को दी। मौके पर सिसवन थानाध्यक्ष अजय कुमार,मुखिया प्रतिनिधि राजेश प्रसाद एनडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे और लड़के की खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव नहीं मिला। समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…