Siwan News

चंवर में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर एवं निखती कलां गांव के चंवर में शनिवार की दोपहर कलवारी पोखरा की भिंडा समीप एक पेड़ की टहनी पर अधेड़ का लटका हुआ शव देख लोगों में सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान हरनाथपुर निवासी श्रीकिशुन यावद उर्फ़ मनु यादव के रूप में की गई है। मृतक के पोता ने दादा की पहचान की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रीकिशुन यादव प्रत्येक दिन की भांति शनिवार को मवेशी को लेकर चंवर में चराने के लिए घर से निकले थे। दोपहर के समय में कलवारी पोखरा की भिंडा पर एक पेड़ के सूखे हुए डाल में उनका शव लटका हुआ तालाब में मछली मारने गए कुछ बच्चों ने देखा। बच्चों ने इसकी सूचना निखती कला गांव में आकर अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके साथ ही शव मिलने की बात पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई और घटनास्थल के पास भीड़ जुटने लगी। पुलिस घटना के पीछे आत्महत्या मान रही है। शव देख कर मालूम नहीं पड़ता है कि आत्महत्या किया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या मालूम पड़ता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना का खुलासा होगा।

हत्या को ले चर्चाओं का बाजार गर्म

निखती कला एवं हरनाथपुर चंवर के कलवारी पोखरा के भिंडा के पास पेड़ से श्रीकिशुनदेव उर्फ़ मनु यादव का शव जिस तरह से लटका हुआ मिला उससे लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना था कि जिस तरह से गले में कपड़ा लपेटा हुआ था उससे यह प्रतीत होता है कि आत्महत्या करने वाला व्यक्ति फंदा इतना हल्का नहीं लगाएगा। क्योंकि गले में फंदा और मृतक बैठा हुआ था। इस मामले में समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं हो पाई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026