हसनपुरा में अतिक्रमण नहीं हटने से मायूसी

  • पंचायत चुनाव बाद हटेगा अतिक्रमण
  • जिला से नहीं मिल सका पुलिसबल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड में प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान काफी तेज दिख रहा था। मगर फिलहाल प्रशासन काफी सुस्त दिख रहा है। प्रशासन द्वारा हसनपुरा, अरंडा व गोलाबाजार की मापी करायी गयी थी। इस दौरान 55 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर सड़क अतिक्रमण कर लेने की बात दर्शायी गई थी। वहीं उनके द्वारा अभी भी सड़क अतिक्रमण किया गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न सड़कों से अतिक्रमण करने वाले दुकानदार व मकान मालिकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया गया था। जिसमें प्रशासन ने बाजार में अस्थायी अतिक्रमणकारियों को 7 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के लिए आम सूचना निर्गत किया गया था। लेकिन निर्धारित तिथि तक अतिक्रमणकारियों द्वारा अपना अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है।

अतिक्रमण हटाना काफी संवेदनशील मामले को देखते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ 13 सितंबर को विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए पुलिस अधिकारियों से पुलिस बल की मांग की गयी थी। जिसमें 20 पुरुष बल, 10 महिला बल की प्रतिनियुक्ति के लिए अनुरोध कर बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद अतिक्रमण के खिलाफ इस अल्टीमेटम के बीत जाने के बाद प्रशासन द्वारा नहीं हटाने से स्थानीय लोगों में काफी मायूसी है। इस संदर्भ में सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि जिला से जो पुलिस बल की मांग की गई थी वे नहीं पहुंच पाए। जिससे अतिक्रमण नहीं हट पाया। जबकि अधिकांश ने अतिक्रमण हटा लिया है कुछ बाकी हैं। पंचायत चुनाव बाद पुलिसबल द्वारा बाजार से अतिक्रमण हटा दिया जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026