परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने दरौली में एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि आरोपित उसके साथ सात साल तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा और जब वह शादी के लिए दबाव बनाई तो वह अपनी बात से मुकर गया। इस संबंध में पीड़िता ने एक विधायक पर आरोपित को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी आरोपित युवक पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने इस संबंध में एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
उसने एसपी को लिखे अपने आवेदन में कहा है कि आरोपित द्वारा लगातार उसके परिवार को जान से मारने की धमकी और केस उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उसने आवेदन में कहा है कि स्थानीय पुलिस कई बार सूचना देने के बावजूद भी वह कार्रवाई नहीं कर रही हैं। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के दो माह बाद भी पुलिस द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…