Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जनप्रतिनिधियों को दिया गया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को आपदा से बचाव को ले जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार सिंह एवं बीडीओ संतोष कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर गोपी पतियांव पंचायत की मुखिया मनोरंजन कुमार ने दिया। इसमें भूकंप, बारिश्, बाढ़, अगजनी समेत कई आपदा से बचाव के गुर बताए गए। प्रशिक्षण में चकरी, गोपीपतियांव, कुशहरा एवं फुलवरिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों को आपदा, जोखिम, न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण गुरुवार तक चलेगा। इस मौके पर उपप्रमुख रामू कुमार यादव, सीओ सुगाली सेठ, अंचल नाजिर रवि कुमार, दिलीप भगत सहित कई पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024