Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होने तक चलता रहेगा आंदोलन

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के डॉ. बीआर अंबेडकर सामुदायिक भवन में सोमवार को एससी, एसटी, ओबीसी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की समीक्षात्मक बैठक विनोद कुमार राम की अध्यक्षता में हुई। संचालन संयुक्त सचिव योगेंद्र बैठा ने किया। समीक्षा बैठक में सामूहिक रूप से 6 सितंबर को रघुनाथपुर मेंबाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध प्रखंड एवं जिला प्रशासन द्वारा कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की घटना की भर्त्सना की गई। भारतीय बौद्ध महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजदेव बौद्ध ने कहा कि जब तक आंबेडकर की प्रतिमा को अपमानित करने वाले दंडित नहीं हो जाते, तब तक बहुजन मूवमेंट चलता ही रहेगा। विनोद कुमार राम ने कहा कि संविधान तथा आरक्षण के विरोध करने वाले देश के दुश्मन हैं। द्वारिका प्रसाद राम ने कहा कि संविधान की रक्षा करना सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है। रामसागर पासवान ने कहा कि आरक्षण कोई भीख नहीं है, वो बहुजन समाज का प्रतिनिधित्व है। बैठक को उपाध्यक्ष मंगल कुमार साह, दीपक सम्राट ने भी संबोधित किया। बैठक में आगामी 6 दिसंबर को डॉ. अंबेडकर साहेब की पुण्यतिथि को बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस समारोह समिति सिवान के बैनर तले मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रत्नेश कुमार, सोनू देव, नीरज, रवि,संयोग्य कुमार, कामेश्वर राम, भरत राम, चंदन चौधरी, विजय कुमार पासी,ओमप्रकाश राम, गजेंद्र बौद्ध, संजीत कुमार चौधरी, सुनील कुमार, राज कुमार द्रविण, बसंत नारायण राम, दिलीप कुमार पंडित, इरफान अली, जाकिर खान, इरशाद, नौशाद, राजेश, राजशरण, रामकृपाल राम, पारस राम, उदय मांझी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024