Categories: पटना

लालू यादव के किडनी टांसप्लांट कराने की चर्चा, सिंगापुर के डाक्टरों से ली जा रही सलाह

पटना: बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गए हैं। दिल्ली जाने से पहले लालू यादव ने कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं है, इसलिए वे इलाज कराने जा रहे हैं। इस बीच लालू यादव की तबियत को लेकर यह बताया जा रहा है आरजेडी सुप्रीमो किडनी ट्रांसप्लांट करवा सकते हैं। इसको लेकर वे सिंगापुर के डाक्टरों के संपर्क में भी हैं।

लालू यादव की तबियत पिछले काफी वर्षों से खराब चल रही है। जानकारी के मुताबिक वे किडनी रोग से ग्रसित हैं। पिछली दिनों लालू यादव ने खुद पार्टी के कार्यक्रताओं के सम्मेलन में बताया था कि उनके डाक्टरों ने दिन भर में सिर्फ एक ग्लास पानी पीने की सलाह दी है। इसको लेकर उन्हें काफी परेशानी भी होती है। चारा घोटाला मामले में बेल मिलने के बाद से लगातार वे दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। लेकिन अब यह बताया जा रहा है कि लालू परिवार किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर सिंगापुर के डाक्टरों के संपर्क में हैं।

लालू यादव अपनी सियासी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। बिहार आने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर बयान देकर सियासी पारा गरम कर दिया था। उसके बाद करीब छह साल बाद कुशेश्वरस्थान और तारापुर उपचुनाव में सभा को भी संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की थी। हालांकि ये दोनों सीट RJD हार गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026