Categories: पटना

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पहले जमकर पीटा, उसके बाद मार दी गोली

आरा: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में गुरुवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव गया था। गोली उसके पीठ में मारी गई है। बताया जाता है कि पहले उसकी जमकर पिटाई की गई। उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में तनाव है।

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी सुदर्शन राय का 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। वह पेशे से ट्रक चालक था। इधर, मृतक के बड़े भाई रोशन कुमार ने बताया कि वह झारखंड के टाटा में ट्रक चलाता था। दशहरा के मौके पर घर आया था। गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर से यह कह के निकला था कि वह अपने एक दोस्त के साथ बगल के गांव में प्रोग्राम देखने जा रहा है। इसी बीच गांव के ही कुछ युवकों द्वारा पता चला कि वह एकवारी गांव गया था जहां यह घटना घट गई। स्थानीय थाना द्वारा परिजनो को सूचना दी गई। जिसके बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने गांव के ही एक दोस्त के साथ बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव गया था। जहां गांव के ही चार युवक वहां आ धमके और उन दोनों की पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को भागने के लिए कहा। जब मृतक का दोस्त उसे लेकर भाग रहा था, तभी उसे पीछे से गोली मार दी गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसका दोस्त इलाज के लिए सहार सीएससी ले जा रहा था, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उसके दोस्त ने बताया कि उसकी प्रेमिका से करीब बीस दिनों से प्रेम प्रसंग चला रहा था। वह दस दिन पूर्व भी अपने दोस्त के साथ उससे मिलने एकवारी गांव गया था। पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि अभी प्रथम दृष्टया तो प्रेम प्रसंग लग रहा है। हालांकि अभी उसके साथ रहे दोस्त से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने के बाद ही पूरा कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026