परवेज अख्तर/सिवान : शहर के महादेवा रोड स्थित कलावती मैरेज हॉल में रविवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) जिला इकाई की द्विवार्षिक अधिवेशन सह सेमिनार का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने की। इस दौरान राष्ट्रीय चेतना के विस्तार में पत्रकारों की भूमिका विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय चेतना स्वता जागृत होती है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णकांत ओझा ने कहा कि भारतीय संदर्भ में जो हमारी सांस्कृतिक चेतना है वो राष्ट्र बोध को समाज के सामने लाकर खड़ा कर देती है। इसलिए मीडिया की हमेशा से राष्ट्रवाद के संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सेमिनार में उपस्थित अतिथियों के साथ साथ पत्रकारों को भी अंगवस्त्र, मोमेंटो व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें ललन सिंह नीलमणि को अध्यक्ष, आकाश कुमार को महासचिव व राकेश कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मौके पर प्रदेश संरक्षक रवि विभाकर, डॉ राकेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, सत्येंद्र तिवारी, धनंजय सिंह तोमर, डॉ. अशोक प्रियंबद समेत जिला व मुख्यालय के पत्रकार एवं सम्मानित लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन आनंद किशोर मिश्र ने किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…