परवेज अख्तर/सिवान : सदर प्रखंड स्थित टड़वा काली मंदिर स्थल से दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले वार्ड पार्षद लीसा लाल के नेतृत्व में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर मुखिया विक्रम यादव घर हाेते हुए विभिन्न मार्गाें से होते हुए टड़वा मठिया तालाब पहुंचा जहां आचार्य मनीष तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया और यज्ञ स्थल पर पहुंच यज्ञ शुरू हुआ। ज्ञात हो कि इस मंदिर में दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। कलश यात्रा में यज्ञ कमेटी के साधुजी उर्फ रामबाबू, राजू, रामाजी, श्याम किशोर, जलिनधर साधु, दीपक, चनेशर यादव, मुकेश कुमार, रवींद्र यादव, मुन्ना अग्रवाल, ई. मिंटू सिंह, अमरेंद्र यादव, अभिमन्यु, शिवनाथ मास्टर, धमेंद्र, नागेंद्र यादव, गौतम साह, रवींद्र तिवारी, राकेश तिवारी, सुग्रीव पांडेय, अरविंद चौबे समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। वार्ड पार्षद ने बताया कि यज्ञ का समापन सोमवार को अपराह्न प्रसाद वितरण के साथ होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026