पचरुखी सरपंच संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी सरपंच संघ की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष श्वेता तिवारी के आवास पर हुई। बैठक में पपौर पंचायत के सरपंच सुनील तिवारी ने सरपंच संघ के संगठन की मजबूती एवं चुनाव के समय सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा करने पर चर्चा की। साथ ही सरपंचों के अधिकार एवं कर्त्तव्यों की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि ग्राम कचहरी को मजबूत अर्थात डिजिटलीकरण करना, पहरेदार की बहाली करना, सरपंचों को उचित मान सम्मान मिलना आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने अपनी मांगों को लेकर अगला कदम बढ़ाते हुए अगले माह छह अगस्त को जिला स्तरीय सरपंच व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक बुलाने की बात कही। इस मौके पर सरपंच विद्या भूषण सिंह, अजीत कुमार महतो, ललन कुमार बैठा, राकेश प्रसाद, रूबी देवी, मो. अलाउद्दीन इत्यादि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026