बड़हरिया: ससुरालियों ने विवाहिता की कर दी गला दबाकर हत्या, सात नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावना की बेटी की गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में आलापुर में मंगलवार की शाम उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतका की मां समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में मृतका के पिता शंभूनाथ प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर मृतका के पति मुकेश कुमार समेत सात लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि वह अपनी पुत्री निशा कुमारी की शादी गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर निवासी पशुपति नाथ प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार से की थी।

पता चला कि मुकेश कुमार का प्रेम प्रसंग किसी दूसरी लड़की से चल रहा था। इसका विरोध मेरी पुत्री करती थी। इस दौरान पुत्री के ससुराल वाले और दहेज की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना मेरी पुत्री ने दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार की शाम ससुरालवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना उसके पड़ोसियों ने दी। इस ममले में मृतका के पति मुकेश कुमार, भसुर डा. अशोक कुमार उर्फ अंजनी कुमार, संध्या कुमारी, मुखदेव प्रसाद, उमापति देवी, रामप्रवेश प्रसाद, उषा कुमारी आदि समेत सात लोगों को आरेापित किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026