Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आंदर व दारौंदा में सोइया संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के आंदर एवं दारौंदा प्रखंड में रविवार को रसोइया संघ की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार आंदर प्रखंड के जयजोर गांव में रसोइया संघ की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान रसोइया को सरकारी कर्मचारी दर्जा, 21 हजार मानदेय देने तथा समय से भुगतान करने आदि की मांग की गई। बैठक में युगुल किशोर ठाकुर, सुदर्शन यादव, मंजीता कौर, रामबचन यादव, रामनाथ खरवार, सुगांती देवी, प्रेमशीला देवी, हृदय नारायण साह, सुशील देवी, कांति देवी, फूलकुमारी देवी, मीना देवी, सोनमती देवी, प्रेम देवी, रवींद्र साह, रमन यादव, सुरेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।

वहीं दारौंदा प्रखंड के मध्य विद्यालय बगौरा के परिसर में रसोइया संघ की बैठक अध्यक्ष धर्मनाथ माली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मतदान से पूर्व उन्हें पहचान पत्र दिए जाने, बूथ पर खाना बनाने वाले रसोइया को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अर्थ लाभ दिया देने, रसोइया को सभी बकाया मानदेय का भुगतान मतदान से पूर्व करने की मांग की गई। बैठक में लाल बहादुर रावत, हीरालाल साह, हीरा रावत, माया देवी, कुसुम देवी, लालझरी कुंवर, सीमा कुंवर, अनीता कुंवर, लक्ष्मीना देवी, लालमुनी देवी आदि शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024