Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में विस चुनाव को ले सघन वाहन जांच, वाहन चालकों में हड़कंप

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराने को ले प्रशासन सख्त दिख रहा है। प्रशासन हर गतिविधियों पर नजर रख रहा है। वहीं आचार संहिता का अक्षरश: पालन कराने को ले जगह-जगह वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जांच के दौरान चुनावी प्रलोभन देने वाले वस्तु एवं आपराधिक घटनाओं को बल देने वाले जैसे हथियार, पैसा, शराब, बैनर, पोस्टर आदि की जांच की जा रही है। इसको लेकर वाहन चालकों में हड़कंप है। जानकारी के अनुसार सिवान-छपरा मुख्य पथ पर दारौंदा रेलवे ढाला के समीप उड़नदस्ता टीम ने सघन वाहन जांच के दौरान 53 दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की जांच की। टीम में सीओ पारस नाथ राय, दंडाधिकारी मिथिलेश तिवारी, योगेंद्र तिवारी, अमित कुमार सिंह एवं पुलिस बल शामिल थी।

वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन जांच की की गई। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों पर जुर्माना लगाई। जयी छपरा चेकपोस्ट पर थानाध्यक्ष कुमार वैभव, एएसआइ अरविद कुमार ने चेकिग के दौरान कई लोगों को रोक जांच की तथा कमी पाए जाने पर फाइन की। चेकिग के दौरान कई लोग ऐसे थे जो मास्क नहीं पहने थे और पुलिस को देख मास्क पहनने लगे। उन लोगों से पुलिस ने 50-50 रुपये फाइन की। इस दौरान 37 लोगों से 1850 रुपये की वसूली की गई। इधर चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने भी बलिया कोठी चेकपोस्ट पर वाहन चेकिग अभियान चलाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026