परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवास गौरी यादव (70) की मौत नरहन गांव की दियारा में हो गई। इसकी सुचना लोगों को शनिवार की सुबह हुई। इधर मृतक गौरी यादव के परिवार शुक्रवार की पूरी रात उनकी खोज में लगे रहे। उनकी मौत से पूरा गांव में मातम छा गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गौरी यादव शुक्रवार को सुबह अपनी आधा दर्जन मवेशियों को लेकर दियारा में चराने गए थे। उसी दौरान इनकी किसी कारणवश मौत हो गई। इधर-उधर मवेशियों को चराने के दौरान भटकते देख किसी ने मवेशी को गांव में लाया और उनके लापता होने की खबर दी। इसके बाद परिजनों में परेशानी बढ़ गई। शुक्रवार की रात गौरी यादव के नहीं मिलने से परिजनों में और बेचैनियां बढ़ती गई। फिर शनिवार को सुबह होते ही दर्जनों लोगों ने गौरी यादव की छानबीन करने के लिए दियारा में निकल गए। इस दौरान सात बजे के करीब गौरी यादव का शव दियारा की झाड़ी में गिरा मिला। परिजन शव बरामद कर उसके दाह संस्कार कर दिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…