Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो पक्ष के बीच भूमि विवाद में चली गोली, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सक गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। घायल युवक थानाक्षेत्र के डुमरहर गांव निवासी शंभू नाथ मिश्रा का 25 वर्षीय पुत्र कुंदन मिश्रा बताया जा रहा है। गोली युवक के जांघ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल तेज कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डुमरहर गांव निवासी शंभू नाथ मिश्रा एवं पुरुषोत्तम राय के बीच लगभग 60 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। दोनों तरफ से न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। शनिवार को चार बजे अपराह्न एक पक्ष के शंभू नाथ मिश्रा, पुत्र कुंदन मिश्रा एवं धनंजय मिश्रा तीनों खेत में बाजरा काटने गए तो दूसरे पक्ष के गुडन राय, बलिंदर राय, शिवजी राय, पिंटू राय, पुरुषोतम राय, रंजीत राय पहुंचकर बाजरा काटने से मना किया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच तू-तू मैं-मै होते हुए मारपीट होने लगी। इसी बीच एक पक्ष द्वारा हथियार निकाल कर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। जिसमें कुंदन मिश्रा के जांघ में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घटना के बाद सभी घटना स्थल से फरार हो गए। इधर परिजनों ने घायल कुंदन को दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सक गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस डुमरहर गांव पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई थी। खबर प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज के लिए कोई आवेदन नहीं पड़ा था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024