छपरा

कोरोना काल में पौष्टिक आहार लेने पर गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता का होगा विकास

  • कोविड-19 से बचाव का एकमात्र जरिया है सावधानी
  • गर्भावस्था में संतुलित भोजन का सेवन जरूरी
  • फलों व सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से धो लें

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में इससे बचाव के लिए तमाम दिशा-निर्देश दिये जा रहें हैं। जिसका पालन भी लोगों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सजगता के साथ अपनी देखभाल करनी चाहिए। पौष्टिक आहार लेने से गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। कोविड-19 से बचाव का एकमात्र जरिया सावधानी है। गर्भवस्था के समय महिलाओं को अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, विटामिन, हाई फाइबर व मिनरल्स आदि को शामिल कर संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, अखरोट, बादाम, सुपर फूड जैसे हल्दी, अदरख, लहसुन आदि का सेवन करना चाहिए।

फलों व सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से धो लें

सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीला सिंह ने कहा कि ‘सफाई से बना हुआ ताजा खाना ही खाएं। फलों व सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से धो लें। गुनगुने पानी का सेवन करें। गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 20-25 मिनट योग या साधारण व्यायाम या सरल योग व्यायाम करना चाहिए। कैफिन, अल्कोहल, तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई हो तो स्वास्थ्य केंद्र पर जाने से पहले कॉल कर चिकित्सीय सलाह का पालन करें।’

तनाव को दूर करने का अपनाएं तरीका

गर्भावस्था में हार्मोनल बदलाव के चलते मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। ऐसे में महिलाएं कोरोना के डर से खुद पर तनाव हावी न होने दें। नियमित मेडिटेशन करें। विटामिन डी के लिए छत पर जाकर धूप लें। अच्छी नींद बहुत जरूरी है। इसलिए छह-सात घंटे की पूरी नींद लें। पौष्टिक आहार का सेवन करें। चाय-काफी का ज्यादा सेवन न करें।

गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन-युक्त खाद्य पदार्थ

गर्भावस्था के दौरान आयरन से भरपूर डायट जितनी जरूरी है उतना ही आयरन के सप्लीमेंट्स लेना भी है। इन आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है।
सोयाबीन

  • सेम, हरी सब्जियां
  • दाल
  • राजमा
  • पालक
  • किशमिश, काजू
  • चिकन का लिवर, मछली
  • गर्भवती इन बातों का रखें खास ध्यान
  • घर से बाहर न निकलें

भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं

  • नियमित रूप से हाथ धोएं
  • बाहर की वस्तुओं को तुंरत न छुएं
  • कोरोना व्यक्ति के संपर्क में न आएं
  • लोगों से दूरी बनाकर रहें
  • बुखार, खांसी, जुकाम होने पर डॉक्टर से मिलें
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026