गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक हुए जफील अहमद
शाहिद अली/सीवान : एमएलसी श्री केदारनाथ पांडे के जिला प्रतिनिधि मोहम्मद शीफूतुल्ला उर्फ गोरख नेता के पिता मोहम्मद जफील अहमद का निधन गुरुवार को उनके पैतृक गांव जीरादेई के चांदपाली में हो गया।सौ वर्षीय जफील अहमद कम्युनिस्ट पार्टी और ट्रेड यूनियन से जुड़े हुए थे तथा पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री इंद्रजीत गुप्ता के साथ 30 वर्षों तक पश्चिम बंगाल में ट्रेड यूनियन के लीडरशिप करते थे।यह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनके निधन पर एमएलसी केदारनाथ पांडे ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उधर दुख व्यक्त करने वालों में स्थानीय जदयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, सरपंच हरेराम यादव, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम पुकार चौहान, जदयू नेता मनोरंजन कुमार पिन्टू ,पूर्व मुखिया कयूम अंसारी,रशीद खान ,नूर नवाब अंसारी, मुखिया खुर्शीद आलम,वरीय पत्रकार परवेज़ अख्तर, लावारिश शव मुक्ति समिति के सदस्य श्री निवास यादव ,पूर्व प्रमुख मोहन राजभर,शब्बीर आलम,जदयू नेता सोना अंसारी,मोजाहिद उर्फ रोमी सरकार,राहुल गोस्वामी,मुकेश जयसवाल,मिर्जा आमिर अशरफ,इमरान आलम,शाहरुख बाबू,आमिर बाबू,राजा बाबू, मुखिया देवेंद्र यादव,गोल्डेन सैफी,सहित जिले के कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े सभी नेतागण, व कार्यकर्तागण शामिल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…