Categories: पटना

लखीसराय में दो गांवों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

पटना: बिहार के लखीसराय में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद में जमकर मारपीट और पथराव हुआ. जिले के किऊल थाना इलाके में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और झगड़ा सांप्रदायिक टकराव में बदल गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और पत्‍थरबाजी भी होने लगी. इस हिंसक घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. एक गुट के लोगों ने फायरिंग करने का भी आरोप भी लगाया है.

घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी इमरान मसूद ने बताया कि ये विवाद दो या तीन लड़कों के बीच हुआ था. जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और दोनों तरफ से कई लोग जुड़ते चले गए. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है. घायलों के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और एक युवक का सिर फटा है.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार, एसडीएम संजय कुमार, एएसपी सैयद इमरान मसूद समेत नगर थाना, कबैया थाना, किऊल थाना और सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस मौक पर पहुंच गई. हालात को देखते हुए बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी मौके पर कैंप कर रहे हैं, स्थिति नियंत्रण में है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026