Barharia Siwan News

वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप से रास्ते के विवाद का हुआ निपटारा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के बहुआरा कादिर गांव में सड़क को लेकर छठ के समय हुए विवाद का निपटारा एसडीओ, एएसपी और ग्रामीणों ने सुलझा दिया। एसडीओ अमन समीर और एएसपी कांतेश मिश्रा ने ग्रामीणों और धर्म शर्मा के बीच सौहार्द पूर्ण वातावरण में समझौते को काफी सराहते हुए कहा कि बहुत जल्द बाकी सड़क का ईंटकरण करा दिया जाएगा। दोनों पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से मिलजुल कर रहने और गांव के विकास में सहयोग की सलाह भी दी। विदित हो कि बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा कादिर गांव निवासी धर्म शर्मा द्वारा अपनी भूमि बताकर सड़क को गत अक्टूबर में छठ पूजा के समय घेर देने से विवाद बढ़ गया था। छठ पूजा स्थल पर जाने वाली सड़क पर ईंट रख कर जाम कर दिया गया था। उस समय दैनिक जागरण ने इस खबर को प्रमुखता से “सड़क पर ईंट रख छठव्रतियों को छठ घाट जाने से रोका गया”शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से सड़क से ईंट हटवाया गया था। बैठक में मुख्य रूप से सीओ, एसडीओ के अलावा सीओ वकील सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, उप प्रमुख हरिहर साह, पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,उप मखिया लालजी यादव, पूर्व मुखिया सफीक अहमद, मो पिंकू,आसिफ अली उर्फ भुट्टू सहित सभी ग्रामीण मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024