परवेज अख्तर/सिवान :- महाराजगंज एसडीपीओ संजय कुमार ने गुरुवार को लकड़ी नबीगंज ओपी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों की जांच की तथा ओपी भवन, रख रखाव, विधि-व्यवस्था आदि की जांच की तथा नबीगंज ओपी प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को शीघ्र निष्पादित कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने ओपी क्षेत्र के बाला गांव में मई माह में शिवजी साह साथ जालसाजी एवं धोखाधड़ी मामले कांड संख्या 184/18 का अनुसंधान किया। साथ ही लखनौरा गांव में गत सप्ताह दिलीप साह के घर से भारी मात्रा में मिले शराब मामले में कांड संख्या. 174/18 की जांच करने शीघ्र ही धंधेबाज दिलीप साह को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने लक्ष्मिनिया टोले निवासी हैदर अली की पुत्री के साथ मारपीट एवं छेड़खानी मामले कांड सं. 44/18 का अनुसंधान किया तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…