Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रमजान के मौके पर जरूरतमंदों के बीच वस्त्र का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के जेडए इस्लामिया कॉलेज परिसर में रविवार को रमजान माह के पावन अवसर पर एमएन अहमद गनी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। वितरण के दौरान पांच सौ जरूरतमंदों को वस्त्र दिया गया। इस अवसर में लक्ष्मीपुर, सुरापुर, चमड़ा मंडी व कॉलेज के आसपास की महिलाएं, पुरुष व आश्रितों के बीच साड़ी,सूट तथा शर्ट-पैंट वितरित किए गए। जेडए इस्लामिया कॉलेज के शासी निकाय के सचिव जफर अहमद गनी ने बताया कि हर साल की तरह रमजान के मौके पर एमएन अहमद गनी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के बीच वस्त्र का वितरण होता है। इस साल भी करीब पांच सौ लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. अजहर अहमद गनी, मजहर अहमद गनी, जेडए इस्लामिया कॉलेज के प्राचार्य असफाकुल्लाह, प्रो.रिजवान अहमद, प्रो.अशोक प्रियंबद, जुनैद आलम, मंसूर अहमद, इदरिश आलम, शौकत अली खान, मजहर अहमद गनी, तारिक जफर गनी, आसिफ अहमद गनी आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024