Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दूल्हे की गाड़ी ने बाइक में धक्का मारा, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मछगरा गांव के पास एनएच 101 पर रविवार की शाम दूल्हे की गाड़ी की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में मछगरा गांव के समशुद्दीन मियां का पुत्र अबुलक मियां (28) एवं दारोगा मांझी का पुत्र रंजीत कुमार (20) है। घायल अबुलक को इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी लाया गया। वहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहीं दूसरा घायल रंजीत का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। दुर्घटना के बाद दूल्हे की गाड़ी का चालक बाइक को घसीटते हुए का नगवां गांव पहुंच सड़क के किनारे गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उसपर सवार दूल्हा एवं अन्य बराती भी फरार हो गए बताए जाते हैं। बताया जाता है कि दूल्हे की गाड़ी मलमलिया की ओर जा रही थी और बाइक सवार पर मलमलिया की ओर जा रही थी। तभी साइड ओवरटेक करने के दौरान यह घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026