परवेज अख्तर/सिवान:- जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बुधवार को सिसवन बाल विकास परियोजना से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन का वितरण किया गया। आईसीडीएस निदेशालय के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र अंतर्गत नामांकित 6 माह से 3 साल के 12 अतिकुपोषित, 28 कुपोषित सहित 8 गर्भवती तथा 8 धात्री माताओं को सूखा राशन के रूप में निर्धारित मात्रा में चावल, दाल तथा सोयाबीन दिए जाने का प्रावधान है।
आंगनबाड़ी केंद्र ग्यासपुर, गंगपुर सिसवन, बखरी, भागर, पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में टेकहोम राशन का वितरण किया गया। भीखपुर, सिसवां कला ,रामपुर चैनपुर, रामगढ़ में वितरण में गड़बड़ी हुई है।सीडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि मुझे गड़बड़ी की सूचना नहीं है, सूचना मिलती हैं तो इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई कि जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…